Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मलेरिया सलाहकार को दी गयी विदाई

Latehar:  सदर अस्पताल के सभागार में जिला मलेरिया सलाहकार आर्यन पांडेय को एक सादे समारोह में विदाई दी गयी. सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने आर्यन पांडेय को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. बता दें कि आर्यन पांडेय जिला मलेरिया सलाहकार के पद पर कार्यरत थे. अब इनकी नियुक्ति स्थायी रूप से हाई स्कूल शिक्षक के रूप हो गयी है. सीएस ने आर्यन पांडेय को बहुत ही हंसमुख व अपने काम के प्रति ईमानदार बताया. उन्होंने कहा कि मलेरिया विभाग को उनकी कमी खलेगी. उन्होंने अपनी कार्यशैली से लोगों को प्रभावित किया है और उनके कार्यो से मलेरिया विभाग ने कई सफलतायें प्राप्त की है. मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार, एसीएमओ डा शंभू नाथ चौधरी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. शोभना टोप्पो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलमणी कुमार, डॉ आशीष कुमार, जिला कुष्ठ सलाहकार राजेश कुमार व डीपीएम वेद प्रकाश समेत कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2016-yogendra-saos-petition-dismissed-hc-said-no-need-for-cbi-inquiry/">राज्यसभा

चुनाव 2016: योगेंद्र साव की याचिका खारिज, HC ने कहा- CBI जांच की जरूरत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही