Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर में सेवानिवृत वरिष्ठ आचार्य को दी गयी विदाई

Latehar: शहर के धर्मपुर पथ पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य विजेंद्र शर्मा की सेवानिवृति के उपरांत एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदायी दी गयी. मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विजेंद्र शर्मा का एक विशेष योगदान रहा है. सफल शिक्षक वही होता है जो समाज एवं राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करता है. वहीं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि विजेंद्र शर्मा एक परिपूर्ण शिक्षक थे. उनकी कमी खलेगी. उन्होंने विद्यालय में मार्गदर्शक के रूप में रहने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें:गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-fund-withdrawn-4-months-ago-now-work-done-that-too-shoddy-road-broken-in-15-days/">गढ़वा

: 4 महीने पहले निकाल ली राशि, अब कराया काम, वह भी घटिया, 15 दिन में ही टूट गई सड़क

शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते- प्रीति भारती

जबकि सचिव प्रीति भारती ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. वे अपने अनुभवों से सदैव समाज व राष्ट्र का मार्गदर्शन करते हैं. मौके पर विजेंद्र शर्मा ने बताया कि वे 2004 में लातेहार आये थे. उनका कार्यकाल 2005 से रहा. लातेहार की स्मृति सदैव उनके साथ रहेगी. कार्यक्रम का संचालन रेनू गुप्ता ने किया. मौके पर आचार्य सुरेश ठाकुर, लाल बहादुर राम, अनुजा, आरएसएस के जिला कार्यवाह धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, फूलचंद सिंह, अभिनय कुंभकर, आलोक पांडेय, सुधांशु, ओंकार नाथ सहाय , राधे श्याम मिश्र , ममता देवी , सुरेश ठाकुर, नीलम, अभिनय कुंभकार, गीता कुमारी , गोपाल प्रसाद , रितेश रंजन गुप्ता , धर्मप्रकाश प्रसाद , पूनम गुप्ता, कपिल देव प्रमाणिक , रविकांत पाठक , राकेश कुमार सिन्हा , रविन्द्र कुमार पांडेय , दीपक कुमार शर्मा , विकास कुमार गुप्ता , रजनी नाग , श्वेता श्रीवास्तव , प्रवीण प्रसाद यादव , रूपेश सिंह , अनुजा कुमारी , उपासना कुमारी व शिल्पा पाठक आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-stop-opd-service-on-march-1-against-the-attack-on-dr-anchal/">धनबाद

: डॉ अंचल पर हमला के खिलाफ एक मार्च को करेंगे ओपीडी सेवा ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही