Latehar: लातेहार जिला के राजकीय मध्य विद्यालय, करकट में पढ़ रहे कक्षा आठ के 62 छात्र व छात्राओं को विद्यालय से विदाई दी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका संचालन करते हुए सहायक अध्यापक अतुल कुमार ने छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिये कहा. प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद ने छात्रों को अपनी शुभकामनायें दी और एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे की पढ़ाई जारी रखने की बात कही. शिक्षिका उमा कुमारी ने कहा कि छात्रों ने पहली से आठवीं तक की शिक्षा यहां से की है अब उच्च विद्यालय में सभी का नामांकन होगा. उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में वर्ग आठ की प्रीति कुमारी व प्रतीक्षा कुमारी समेत अन्य छात्र व छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्मृति सदैव उनके साथ रहेगी. मौके पर कई छात्र व शिक्षक भावुक नजर आये. मौके पर सुचिता मिंज, ज्ञान प्रभा मिंज, मीना देवी, शाइदा बीबी, हसरातुन खातून, मंजू देवी व किरण देवी मौजूद रही. इसे भी पढ़ें: पलामू:">https://lagatar.in/palamu-survey-started-to-divert-rail-line-from-ptr-team-formed/">पलामू:
पीटीआर से रेल लाइन को डाइवर्ट करने के लिए सर्वे शुरु, टीम का हुआ गठन [wpse_comments_template]
लातेहार: राजकीय मध्य विद्यालय कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

Leave a Comment