Search

 
 
 

लातेहार : खनन प्रबंधक अंजनी सिंह को दी गयी विदाई

 
Balumath, Latehar : मगध परियोजना कार्यालय में प्रबंधक (खनन) अंजनी कुमार सिंह के कोयला मंत्रालाय में स्थानांतरण होने के बाद विदायी समारोह आयोजित कर उन्हें विदायी दी गयी. अंजनी कुमार सिंह पिछले छह माह से मगध परियोजना में परियोजना के खान प्रभारी का पद संभाल रहे थे. मौके पर परियोजना पदाधिकारी एस सत्यनारायण ने कहा कि अंजनी कुमार सिंह का कार्यकाल मगध परियोजना में संतोषजनक रहा है. उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. परिवहन अधिकारी संजय कुमार बेहेरा ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हें एक मृदुभाषिता व मिलनसार व्यक्तित्व बताया. प्रेषण अधिकारी दया शंकर ओझा समेत कर्मियों ने सिंह के काम के प्रति इच्छाशक्ति, निष्ठा और उनके अनुभवों को शेयर किया. समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (कार्मिक) आकाश वरुण कुल्लू ने किया. इसे भी पढ़ें-यूपी">https://lagatar.in/up-board-paper-leak-case-two-accused-arrested-main-accused-absconding/">यूपी

बोर्ड पेपर लीक कांड : दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही