Search

 
 
 

लातेहार: करंट लगने से किसान की मौत, घर में पसरा मातम

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में करंट लगने से एक किसान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना थाना क्षेत्र के धाधू ग्राम के खरटिया टोला की है. मंगलवार की देर शाम खरटिया टोला का जर्मन उरांव पिता जतरू उरांव मोटर से धान के बिचड़े में पानी पटा रहा था. तभी वो बिजली के तार की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन जर्मन उरांव को लेकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-chief-requested-the-villagers-to-submit-papers-for-the-construction-of-toilets/">चाईबासा

: मुखिया ने ग्रामीणों से शौचालय निर्माण के लिए कागजात जमा करने का किया अनुरोध
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही