Search

 
 
 

लातेहार : किसान सदस्यता अभियान की शुरुआत, योजनाओं का लाभ मिलेगा

 
Latehar :  झारखंड सरकार द्वारा आयोजित किसान सदस्यता अभियान की शुरुआत चंदवा लैंप्स की गई. कार्यक्रम में चंदवा प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों के किसानों को हर एक पंचायत में अभियान चलाकर किसानों को सदस्य बनाया जाएगा. इसी कार्यक्रम का शुक्रवार को चंदवा लैंप्स में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन में जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो प्रखंड कृषि प्रसार पदाधिकारी देव मोहाली, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज चौधरी और वरिष्ठ समाजसेवी रामयश पाठक की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में किसानों को यह बताया गया कि आप सभी लैंप्स में सदस्य बन कर झारखंड सरकार के योजनाओं का लाभ उठाएं. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/power-supply-and-maintenance-in-jharkhand-relying-on-outsourcing-man-power/">झारखंड

में बिजली आपूर्ति और मेटेनेंस आउटसोर्सिंग मैन पावर के भरोसे

सरकार किसानों के हित में कर रही काम- रामयस पाठक

जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो ने कहा कि किसान इस अभियान से जुड़कर किसान सरकार के द्वारा दिए जाने वाले सभी योजनाओं में 50% की छूट प्राप्त कर सकेंगे. छूट उन्हीं को दी जाएगी जो सदस्य बने रहेंगे. उन्होंने सभी किसानों से अपील की और कहा आप सभी लैंप्स से फॉर्म लेकर सदस्य बनें. यह अभियान सभी पंचायत में लगाई जाएगी. आप सभी लैंप्स का सदस्य बन झारखंड सरकार की योजनाओं को लाभ उठाएं. वहीं समाजसेवी रामयस पाठक ने कहा कि झारखंड की सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही