Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : किसानों-पशुपालकों को भारत पशुधन ऐप व सुरभि चयन श्रृखंला की दी गयी जानकारी

  • किसानों और पशुपालकों को मिली डिजिटल पशुधन प्रबंधन की ट्रेनिंग
Latehar :  प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन (NDLM) के तहत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जिले के किसानों और पशुपालकों को भारत पशुधन ऐप और सुरभि चयन श्रृंखला के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि भारत पशुधन ऐप के जरिए पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, नस्ल सुधार और बाजार से जुड़ी जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं. वहीं सुरभि चयन श्रृंखला के माध्यम से पशुओं की बेहतर नस्ल के चुनाव की वैज्ञानिक विधियां सिखायी गयीं, जिससे दुग्ध उत्पादन और पशुधन की गुणवत्ता में सुधार हो सके. अधिकारियों ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे आने वाले समय में पशुपालन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद की जा रही है. कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी देवनाथ चौरसिया, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. रवि नंदन, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. शोभामनी मरांडी, डॉ. नरेश साहू समेत कई पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता मौजूद थे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही