Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पिता ने पारा शिक्षक पर बेटी को तमिलनाडु में बेचने का लगाया आरोप

Latehar:  मनिका थाना क्षेत्र के लाली गांव के बूढ़ाखेर टोला निवासी चैतू सिंह ने अपने ही गांव के एक पारा शिक्षक सुरेश राम पर बेटी को तमिलनाडु में बेच देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने मनिका थाना में एक आवेदन दिया है. चैतू सिंह का कहना है कि पारा शिक्षक सुरेश राम और उसकी पुत्री रूबी देवी ने उनकी 18 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी को बहला फुसलाकर तमिलनाडु ले गये और वहां उसे बेच दिया. 25 मई को उनकी बेटी ने बिना किसी को कुछ बताये सुरेश राम और उसकी बेटी रूबी देवी के बहकावे में आकर उसके साथ तामिलनाडु चली गयी. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-sadar-hospital-is-giving-competition-to-private-hospitals-increasing-confidence-patients/">कोडरमा

सदर अस्पताल दे रहा प्राइवेट हॉस्पिटल्स को टक्कर, बढ़ा मरीजों का विश्वास

पिता ने मनिका थाना में दिया आवेदन

चैतू सिंह ने कहा कि बेटी के लापता होने पर उन्होंने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन उसका अता-पता नहीं चल सका. कुछ दिन बाद बेटी ने अपनी मौसी के पास फोन कर बताया कि रूबी देवी उसे अपने साथ तामिलनाडु ले आयी है. चैतू सिंह ने कहा कि उसके बाद से उनका बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. जब वे पारा शिक्षक सुरेश राम से इस संबंध में पूछताछ की तो सुरेश राम ने अभद्र व्यवहार किया. चैतू सिंह ने आशंका जताते हुए कहा कि पारा शिक्षक सुरेश राम और उसकी बेटी ने मेरी बेटी को तमिलनाडु में ले जाकर किसी के हाथ बेच दिया है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-family-members-claim-afzal-was-released-after-paying-a-ransom-of-2-90-lakhs/">साहिबगंज

: परिजनों का दावा, 2.90 लाख की फिरौती देने पर छोड़ा गया अफजल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही