Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पिता ने बेटी को अगवा कर लिये जाने की शिकायत दर्ज कराई

Advertisement
Advertisement
Latehar:  सदर प्रखंड के तरवाड़ीह पंचायत निवासी जटहा नायक ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिये जाने की शिकायत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना में की है. उन्होंने बताया कि गत 14 सितंबर की रात से ही उनकी बेटी घर से अचानक गायब है. रिश्तेदार में और आसपास उसे ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिली. 20 सितंबर को उसके परिजनों के पास फोन आया कि वह नई दिल्ली में है. वह काफी डरी व सहमी हुई थी. जब परिजनों ने उससे पूरी घटना जानना चाहा तो उसने कहा कि वह अभी कुछ नहीं बता सकती है. घर आने के बाद ही कुछ बता पायेगी. परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को अगवा कर दिल्ली में ले जा कर बेच दिया गया है. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई हैं. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही