Search

 
 
 

लातेहार : गृह निर्माण सामग्रियां सड़क पर गिरे रहने से दुर्घटनाओं की आशंका

 
Latehar: शहर के कई इलाकों के सड़कों पर बालू व छरी समेत अन्य गृह निर्माण सामग्रियां गिरा कर रखे जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गयी है. शहर के बाइपास चौक में महीनों से एक गृह निर्माण के लिए बालू व छरी सड़क पर गिरा कर रखा गया है. बालू बेतरीब ढंग से सड़क में बिखर गया है. इससे यहां दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. बीते दिन एक बाइक सवार इसमें असंतुलित होकर सड़क में गिर गया था. इसी प्रकार मस्जिद रोड में भी घर बनाने के लिए बालू और छरी गिरा कर रखा गया है. सबसे खराब हालत तो गुरूद्वारा रोड की है. यहां भी सड़क पर बालू व छरी गिरा कर रखे जाने के कारण सड़क संर्कीण हो गयी और आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने नगरपालिका अधिनियम के तहत ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/latehar-journalist-beating-case-working-journalist-india-took-cognizance-against-police-brutality-sent-letter-to-governor-cm-and-dgp/">लातेहार

पत्रकार पिटाई मामला : पुलिस की बर्बरता के खिलाफ वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने लिया संज्ञान,राज्यपाल, CM व DGP को भेजा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही