Search

 
 
 

लातेहार : अधूरे नाली निर्माण से बढ़ी दुर्घटनाओं की आशंका, CRPF जवान की हो चुकी है मौत

 
Latehar : रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नवरंग चौक से डालडा फैक्ट्री तक नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. पिछले जनवरी माह में नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था. लेकिन चार महीनों में भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया. नाली में कई जगहों पर स्लैब नहीं लगाये गये हैं, इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है. शुक्रवार को एक कार नाली में घुस गया. बता दें कि नाली निर्माण की सामग्रियां सड़कों पर ही छोड़ दी गयी है. इस कारण दुर्घटनाएं हो रही है. बीते दिनों एक टेंपो व ट्रैक्टर की दुर्घटना में यहां एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो चुकी है. नाली निर्माण में प्रयोग किये जा रहे मशीनों को भी सड़कों पर ही छोड़ दिया गया है. इसे भी पढ़ें -मनमोहन">https://lagatar.in/manmohan-singhs-statement-misrepresented-bjp-president-becomes-jhooth-propaganda-nadda-congress/">मनमोहन

सिंह के बयान को गलत तरीके से पेश किया, झूठ प्रचार नड्डा  बन गये हैं भाजपा अध्यक्ष : कांग्रेस

ग्रामीणों ने किया था विरोध

बता दें कि जिस समय इस नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था. उस लोगों ने विरोध प्रकट किया था. लोगों का कहना था कि यहां नाली का निर्माण कराने से सड़क संर्कीण हो जायेगी और आवागमन प्रभावित होगा. इसी पथ से सरयु, नेतरहाट, महुआडांड़ व छत्तीसगढ़ तक वाहनों का आवागमन होता है. सड़क संकीर्ण होने से वाहन चालकों को परेशानी होगी. लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया और आज यह परेशानियों का सबब बन गया है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-four-smugglers-including-two-women-who-were-carrying-ganja-to-banaras-by-bus-arrested-43-6-kg-ganja-recovered/">रांची

: बस से गांजा बनारस ले जा रहे दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 43.6 किलो गांजा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही