Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : साढ़े 11 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर बस से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar:  लातेहार पुलिस ने एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 11.59 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. इसका बाजार मूल्य तकरीबन दो लाख रूपये है. दरअसल पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि रांची से श्रीराम नामक एक बस में सवार हो एक महिला गांजा तस्कर गढ़वा जा रही है. गढ़वा से वह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर जबलपुर होते हुए गुजरात जाने वाली थी. इसी सूचना पर शहर के थाना चौक के पास वाहन जांच व छापेमारी अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर उक्त महिला मिली. उसके पास रखे दो बैगों की तलाशी ली गयी तो उसमें चार पैकेट गांजा बरामद किया गया. सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उस महिला ने अपना नाम चंद्रोति देवी पति नंदलाल गुप्ता (धर्माभक्ति सोलवा, सूरत गुजरात) बताया. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-2-ips-and-33-dsp-transferred/">बिहारः

2 आईपीएस और 33 डीएसपी का तबादला

पति की हत्या के जुर्म में जेल जा चुकी है महिला

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला बहुत शातिर है. पहले से ही गांजा तस्करी का काम करती है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि वह अपने पति की हत्या के जुर्म में गुजरात में जेल भी जा चुकी है.

ओड़िशा से गांजा ले कर रांची पहुंची थी

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला ओड़िशा के भुवनेश्वर से अपने तीन सहयागियों के साथ गांजा ले कर ट्रेन से रांची पहुंची थी. प्लान के अनुसार वह अकेले आईटीआई, रांची बस स्टैंड से श्रीराम बस पकड़ कर गढ़वा जा रही थी. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, लातेहार को मिली. उन्होने तत्काल सदर थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी के निर्देश पर थाना चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस जांच में उक्त महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी रुद्र प्रताप, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार महतो, गौरव सिंह, मो. शाहरुख, सअनि कुबेर प्रसाद देव शामिल थे. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-there-will-be-a-candidate-from-india-alliance-on-every-seat-in-lok-sabha-elections-alamgir/">पाकुड़

: लोस चुनाव में हर सीट पर होगा इंडिया गठबंधन का एक उम्मीदवार- आलमगीर

अन्य तीन तस्कर हटिया से गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के साथ रांची आये अन्य तीन तस्करों को हटिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्करो में नीतीश कुमार व सुहावन कुमार व राकेश कुमार ( तीनों अनंतपुर, रहुई, गुजरात) का नाम शामिल है. इनकी निशानदेही पर उक्त महिला की गिरफ्तारी की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही