Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, महुआडांड और गारू में उत्सव का माहौल

Advertisement
Advertisement

महुआडांडः अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रखंड में उत्सव का माहौल

Mahuadand (Latehar): अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महुआडांड़ प्रखंड पूरे भक्तिमय माहौल में नजर आया. इस उपलक्ष पर राम भक्तों ने प्रखंड के सभी मंदिरों में फूलों एवं भगवा झंडों से विशेष साज सजावट की. मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना महा आरती एवं भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण भी किया. प्रखंड के ग्राम चटकपुर, बोहटा, राजडंडा, ओरसा पाठ, दौना, नेतरहाट समेत सभी जगहों पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक दिन बनाने के लिए विशेष पूजा अर्चना, भंडारा, भजन कीर्तन, सुंदरकांड एवं रामचरितमानस पाठ व रात्रि में दीपोत्सव एवं महाआरती समेत अन्य कई कार्यक्रम रामभक्तों के द्वारा किए गए. वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित पकड़ी मोहल्ला के आर्यन संघ, बजरंग दल के कार्यकर्ता, राजडंडा के हिंदू सभा, समेत अन्य क्षेत्रों के राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया. भगवान श्री राम के आगमन की तैयारी को लेकर महिलाएं एवं युवावतियों ने घरों के सामने व आंगन में सुंदर रंगोली बनाकर एवं दीप जलाकर प्रभु श्री राम के इंतजार में उत्साहित नजर आई. गांव में भक्तों की मंडली भक्ति गीत एवं भजन कीर्तन में झूमते नजर आए झालमंजीरों एवं मांदर की ताल पर पारंपरिक राम भजन गाते हुए बुजुर्गों में भी काफी उत्साह देखा गया भक्ति गीतों से पूरा प्रखंड गूंज्यमान रहा. इधर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एस डी एम विपिन कुमार दुबे ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, थाना प्रभारी आशुतोष यादव के द्वारा हरेक चौंक चौराहे व धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया.  साथ ही प्रत्येक पुजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए पुलिस बल के जवान तैनात किए गये थे. महुआडाड प्रखण्ड के नेतरहाट में पुजा स्थलों पर अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा व नेतरहाट थाना प्रभारी रत्न टुडु के द्वारा प्रत्येक पुजा स्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की तैनाती की गई. --------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/GARU.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भगवा मय हुआ गारू प्रखंड

Garu: गारू प्रखंड में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की ख़ुशी में रविवार से ही बारेसांढ़ में अखंड कीर्तन 24 घंटे तक संपन्न हुआ. सोमवार सुबह से ही भक्ति गानों  मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे... राम आएंगे और राम, लखन, जानकी जय बोलो हनुमान की, एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम जैसे भक्ति गीतों के स्वर क्षेत्र गुंजता रहा. नियमित दिनचर्या से परे होकर महिलाओं नें भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दिखाया. मानो ऐसा लग रहा हो जैसे रामनवमी आज ही हो. इस अवसर का सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जो हो रहा था. यह भव्य शोभायात्रा सनातन मंच के नेतृत्व में आयोजित थी. जिसमें उम्र का हर दौड़ जोश, उमंग, भक्तिऔर उत्साह से लबरेज होकर शामिल हुआ और राम धुनों पर सभी के कदम थिरकते रहे. महिलाएं झूमती रहीं. पुरुष भगवा-पीले वस्त्र, भगवा झंडे और माथे में तिलक के साथ शोभायात्रा का हिस्सा बनें. इस दौरान समूचे प्रखंड में भगवान राम का फ्लैक्स, भगवा झंडे और पताके से पटा रहा. गारू, बारेसांढ़, कोटाम आदि पंचायतों में शोभा यात्रा निकाला गया. शोभा यात्रा में सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रशासन के साथ प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट जुलुस के साथ मौजूद रहे. शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा एवं महाप्रसाद का आयोजन भीविभिन्न सामाजिक संगठन एवं मंदिर समिति द्वाराकिया गया. हर कोई इस पुनीत धार्मिक आयोजन का सहभागी बनता दिखा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही