Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पीएम संग बैठक में शामिल हुए पीटीआर के फिल्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष, पीएम ने बढ़ाया उत्साह

Latehar : प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर मैसूर में आयोजित एक मेगा इवेंट में पलामू टाइगर रिजर्व के फिल्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष भी शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाघों की संख्या की घोषणा करने के बाद प्रोजेक्ट टाइगर में काम कर रहे फील्ड डायरेक्टर व अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दाैरान प्रधानमंत्री मोदी ने वन व वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में कई जानकारियां दी. कार्यक्रम में झारखंड से प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव व पलामू टाइगर रिजर्व के फिल्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष शामिल हुए. फिल्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष ने बताया कि देश के सभी प्रोजेक्ट टाइगर के वरीय पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री से अनुभव शेयर करना ऐतिहासिक पल रहा. इस बार पीटीआर को 65.91 प्रतिशत स्कोर के साथ गुड रैंकिंग मिला है. यह पीटीआर के लिए गौरव की बात है. अब पीटीआर के संरक्षण व संवर्धन में दोगुने उत्साह के साथ काम किया जाएगा. पीटीआर का बाघ विहीन होने का कलंक मिट गया है. पीटीआर में बाघों की संख्या तीन है. वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ देहरादून को पूर्व में बाघों के स्केट सहित अन्य प्रमाण को भेजा गया था. जिसके आधार पर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ( एनटीसीए) के द्वारा रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी गयी थी. इसके आधार पर प्रधानमंत्री के द्वारा सेंसस रिपोर्ट जारी किया गया. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित

शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही