Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ के जंगलों में इन दिनों भीषण आग लगी है. इस अगलगी में न सिर्फ इमारती व जलावन की लकड़ियां नष्ट हो रही, बल्कि वन्य जीवों को भी नुकसान हो रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक असमाजिक तत्वों के द्वारा जंगल में सिगरेट फेंक दिया जाता है और जान बूझकर आग लगी दी जाती है. जिससे धीरे-धीरे आग पूरे जंगल में फैल जाता है. वहीं इन घटनाओं को रोकने के लिये वन विभाग की ओर से समय-समय पर जागरुकता अभियान भी चलाया गया, ताकि इन घटनाओं पर विराम लग सके. कभी महुआ चुनने के दौरान तो कभी किसी और कारण से लोग जंगलों में आग लगा रहे हैं. जिससे पर्यावरण के साथ-साथ वन्य जीवों को भी नुकसान हो रहा है. फिलहाल वन विभाग की टीम इस आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. वनपाल अजय टोप्पो ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों को चिन्हित किया जायेगा और उन पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने वन व वन्य जीवों को बचाने की अपील ग्रामीणों से की और कहा कि झारखंड की पहचान जंगलों से है और यदि जंगल को नुकसान पहुंचाया जाता है तो इसका असर मानव जीवन पर भी पड़ता है. इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-on-completion-of-9-years-of-modi-government-pm-will-hold-a-huge-digital-rally-on-june-23/">देवघर
: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 23 जून को पीएम करेंगे विशाल डिजिटल रैली [wpse_comments_template]
: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 23 जून को पीएम करेंगे विशाल डिजिटल रैली [wpse_comments_template]
Leave a Comment