Search

 
 
 

लातेहार : वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने छात्रों की हौसला अफजाई की

 
Latehar: भारत स्काउट एंड गाइड का राज्यस्तरीय ट्रैकिंग कम नेचर स्टडी कार्यक्रम में छात्रों ने हिस्सा लिया. इसमें राज्य के कई जिलों के छात्र नेतरहाट विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने छात्रों की हौसला अफजाई की. उन्होंने कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्रों ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है. यह एक उदाहरण है. रामेश्वर उरांव ने नेतरहाट के नैसर्गिक खूबसूरती की प्रशंसा की. छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी. कहा कि स्काउट व गाइड का संबंध सामाजिक सरोकार से है. छात्रो को हिंदी व अंग्रेजी के अलावा स्थानीय भाषाओं को भी अपनाने को कहा. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-accused-of-kidnapping-a-minor-with-the-intention-of-marriage-arrested-sent-to-jail/">साहिबगंज

: शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

मौके पर ये रहे मौजूद

इससे पहले नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने विद्यालय प्रेक्षागृह मे वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव का स्वागत किया. इस मौके पर भारत स्कॉउट एंड गाइड के सचिव डॉ श्री मोहन सिंह, राज्य संगठन आयुक्त अमोद सिंह, मुख्यालय आयुक्त गौतम लेलिन, प्रशिक्षण आयुक्त लिलि ग्रेस तिग्गा, जिला मुख्य आयुक्त डॉ प्रसाद पासवान, महुआटांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन समेंत विद्यालय के कई वरीय शिक्षक व छात्र मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :एमवीआर">https://lagatar.in/mvr-reddy-takes-over-as-regional-executive-director-of-ntpc/">एमवीआर

रेड्डी ने एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही