Search

 
 
 

लातेहार : वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव का महागठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन

 
Latehar : वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव का लातेहार परिसदन में कांग्रेस व महागठबंधन के अन्य नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. डॉ. उरांव मेदिनीनगर से रांची जा रहे थे. इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोगों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है कि जिला के सभी प्रखंडों में धार्मिक, सामाजिक, पहनई, बैगाई, पूजैर व बेलगान जमीन को अंचल कार्यालयों द्वारा दाखिल खारिज कराया जा रहा है और उन्हें लोगों को वहां से बेदखल किया जा रहा है. विभिन्न कंपनियों के द्वारा अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन अनाधिकृत रूप से लिया जा रहा है. इस पर रोक लगाने की मांग की गई है. इसके अलावा गत 10 अक्टूबर को आदिवासियों पर हुए मुकदमे को वापस लेने, गिरफ्तार आदिवासियों को बेशर्त रिहा करने, हाल सर्वे में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए मिनी सर्वे कराने, कंपनियों में स्थानीय आदिवासियों को 75% रोजगार दिलाने, लातेहार प्रखंड के जगलदगा में एनएच-75 के पास आदिवासियों की जमीन का गलत कागजात बनाकर खरीद-बिक्री किये जाने पर रोक लगाने और असली रैयतों को उनका हक दिलाने की मांग की गयी. ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव, बालूमाथ पड़हा दीवान रामलाल भगत, रामदयाल उरांव, हेरहंज प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामवृक्ष गंझू , बारियातू प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, रमेश उरांव, संतु उरांव, ऐश्वर उरांव, जीतू उरांव व आशीष उरांव आदि शामिल है. बालूमाथ के मारगलोइयां पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी ने ज्ञापन सौंप कर पंचायत के विभिन्न सड़कों और पुलों के निर्माण के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा व खाद आपूर्ति की समस्याओं से अवगत कराया. मौक प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी व वरीय कांग्रेस नेता प्रो. तुलेश्वर उरांव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-should-tell-under-which-planning-policy-26001-posts-will-be-appointed-bhanu-pratap-shahi/">सीएम

बताएं किस नियोजन नीति के तहत 26001 पदों पर होगी नियुक्ति- भानु प्रताप शाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही