Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का मामला

 
Latehar  : आचार संहिता उल्लघंन मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उपायुक्त के निर्देश पर एफएसटी चंदन कुमार चंद्र ने लातेहार थाना में मामला दर्ज कराया. जानकारी के अनुसार एफएसटी चंदन कुमार चंद्र 29 अप्रैल को अपराह्न साढ़े तीन बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान एनएच-75 पर जोगनाटांड (होटवाग) में सड़क किनारे पेड़ पर कांग्रेस पार्टी का बैनर लटकता हुआ पाया. एफएसटी चंदन कुमार चंद्र के द्वारा बैनर को हटवाया गया. वहां कोई व्यक्ति उपलब्ध नहीं होने के कारण किसके द्वारा और कब बैनर लगाया गया है यह ज्ञात नहीं हो सका है. इसके बाद कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आदर्श आचार संहिता का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है. डीसी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/bjp-candidate-dhullu-mahato-filed-nomination-from-dhanbad/">धनबाद

से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही