Search

लातेहार: मजदूर के घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Latehar: लातेहार जिला के सदर प्रखंड के इचाक पंचायत के केना गांव में मजदूर संदीप भुइयां के घर में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी. जिसकी वजह से घर में रखा सामान और घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार के पास खाने के लाले पड़ गये है. मजदूर का कहना है कि इस घटना से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं मजदूर की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गया. गाव वालों की मदद से अपने बच्चे के साथ हम किसी तरह से बाहर निकले. वहीं पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ेंरांची">https://lagatar.in/ranchi-fierce-fire-in-urban-haat-campus-lakhs-of-pipes-and-other-goods-burnt-to-ashes/">रांची

: अर्बन हाट कैंपस में लगी भीषण आग, लाखों के पाइप और अन्य सामान जलकर राख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp