Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दो घरों में लगी आग, 2 लाख का नुकसान

Balumath (Latehar) : फुलसु पंचायत के खौरा टोला में रविवार शाम अचानक दो घरों में आग लग गयी. इस अगलगी मे दोनो घरों में रखे कपड़े, अनाज व अन्य सामान जल कर राख हो गये. एक अनुमान के अनुसार तकरीबन दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है. रविवार देर शाम लोग नये साल का जश्न मना रहे थे, इसी दौरान दो मजदूर छठु गंझू व चमन गंझू के घर आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक आग पूरे घर मे फैल चुकी थी और घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. इसे भी पढ़ें– हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-on-the-first-day-of-the-year-people-in-the-district-swallowed-liquor-worth-one-crore-52-lakhs/">हजारीबाग

: साल के पहले दिन जिले में लोग गटक गए एक करोड़ 52 लाख रुपये की शराब

मदद के बढ़े हाथ

घटना की सूचना पर मुखिया तेतरी देवी, कांग्रेस नेता लाल आशीष नाथ शाहदेव व पूर्व मुखिया अर्जुन उरांव देर शाम पीडि़तों के घर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी ली. छठु गंझू ने बताया कि शाम छह बजे अचानक घर में आग लग गयी और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गयी और घर से सटे चमन गंझू के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया. मुखिया ने पीडि़त परिवारों को ठंड से बचने के लिए कंबल व खाना उपलब्ध कराया. सोमवार की सुबह खेरवार भोगता विकास संघ के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर गंझू, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष सुरेश गंझू समेत कई लोग पीडित परिवार वालों को चार हजार दो सौ रूपये नगद व खाद्यान्न उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें– चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-police-sent-the-accused-of-driving-away-the-minor-girl-to-jail/">चाकुलिया

: नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही