Search

 
 
 

लातेहार : मगध कोल परियोजना कार्य में लगे हाइवा में आगजनी, प्रदीप गंझु के नाम का पर्चा छोड़ा

 
Balumath (Latehar)  :  लातेहार में उग्रवादियों और आपराधिक संगठनों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वे लगातार लेवी के लिए विकास कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम देते हैं. एक बार फिर बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित मगध कोल परियोजना क्षेत्र में आगजनी की गयी है. आपराधिक संगठन ने लेवी की मांग को लेकर कोयला ढुलाई में लगे एक हाइवा में आगजनी की है. इस आगजनी में हाइवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. अपराधियों ने घटनास्थल पर शूटर प्रदीप गंझु के नाम का पर्चा भी छोड़ा है. बालूमाथ पुलिस को घटनास्थल से यह पर्चा मिला है. इस पर्चे के जरिये मगध कोलियरी में काम करने वाले सभी कोयला व्यवसायी, रेलवे ठेकेदार, कोयला लिफ्टर को मैनेज करने की चेतावनी दी गयी है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही