Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बोरा दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में रोहित साव के बोरा की दुकान में अचानक आग लग गई. जिससे दुकान में रखे सभी बोरे जलकर राख हो गये. वहीं आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़ित रोहित साव कई सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. बीमारी की वजह से घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. पीड़ित युवक बोरा व कार्टून का कारोबार कर अपने घर से ही अपना जीवन गुजर बसर कर रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, अमित कुमार, श्रवण यादव पीड़ित के घर पहुंचे और सरकार से मुआवजे की मांग की. मौके पर गुड्डू साव, रोहित साव, पुष्पा देवी, समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-must-have-played-with-workers-in-baridih-vis-office-sang-fagua/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने बारीडीह विस कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग खेली होगी, गाया फगुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही