Search

 
 
 

लातेहार : दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, अफरा-तफरी, तीन घंटे से बिजली गुल

 
Latehar :   शहर के श्री दुर्गा मंदिर के पास इंस्पेक्टर बंगला के सामने स्थित ट्रांसफर में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ट्रांसफार्मर के नीचे पसरे कचरों में भी लग गयी. आग लगने से ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने लगा. यह देख वहां अफरा-तफरी मच गयी. राहगीर भी ठिठक गये. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता अंकित कुमार और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद बिजली विभाग ने कनेक्शन काटा.  फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. समाचार लिखे जाने तक पिछले तीन घंटों से शहर में बिजली नहीं थी. इधर पवार सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर में भी आग लगने की सूचना है. बता दें कि पिछले तीन दिनों में ट्रांसफार्मर में दूसरी बार आग लगी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही