Ashish Tagore Latehar: जैसे-जैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है वैसे वैसे गरमी भी बढ़ती जा रही है. लातेहार में गरमी में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. आसमान से आग बरस रहा है. धरती झूलस रही है. नदी व तालाबों का पानी सूख गया है. कुएं का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है. शहर के चापाकल हांफने लगे हैं. कई बार पंप करने के बाद पानी निकल रहा है. लोग अब सिर्फ सुबह और शाम ही बाजारों में निकल पा रहे हैं. इंसान तो क्या बेजुबान पशु भी बेहाल हैं. अप्रैल में यह हाल है तो मई में क्या होगा, यह सोंच कर लोग परेशान हैं. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-forest-department-seizes-illegal-saw-mill-in-taratand/">गिरिडीह
: ताराटांड़ में अवैध आरा मिल को वन विभाग ने किया जब्त
28 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को उम्रकैद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/nnnn-1-9.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
: ताराटांड़ में अवैध आरा मिल को वन विभाग ने किया जब्त
सूख गयी है लातेहार की लाइफ लाइन औरंगा नदी
लातेहार शहर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बीच बहने वाली और शहर की वाटर लाइफ लाइन माने जाने वाली औरंगा नदी सूख चुकी है. हां, कहीं-कहीं पानी की हल्की धार अवश्य दिखायी पड़ रही है. यहां बेजुबान मवेशियों को अपनी प्यास बुझाते देखा जा रहा है. बता दें कि औरंगा नदी से ही शहर में पेयजल की आपूर्ति होती है. ऐसे में औरंगा नदी का पानी सूख जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी. नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप बेदिया ने भी कहा कि औरंगा नदी सूखने से पेजयल आपूर्ति सेवा प्रभावित हो जाती है. पहले जहां 24 घंटे लोगों को पानी उपलब्ध होता है, लेकिन गरमी में कटौती करनी पड़ती है. बता दें कि औरंगा नदी सूख जाने के कारण आसपास के क्षेत्रों का जल स्तर भी गिर जाता है.सड़कों पर पसरी है वीरानी
पड़ रही प्रचंड गर्मी और धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया है. सुबह के नौ-दस बजते न बजते गरम हवाएं चलने चल रही है. यही कारण है कि शहर की सड़कें सुबह के दस बजे के बाद वीरान हो जा रही है. हालांकि दुकानें खुली रहती है लेकिन उसमें ग्राहक नदारद रहते हैं. बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. शहर के प्रमुख थाना चौक, बाइपास चौक, धर्मपुर मोड़ व नवरंग चौक आदि रिहायशी इलाकों में भी दोपहर में वीरानी छायी रहती है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-life-imprisonment-to-former-mla-tarakeshwar-singh-in-28-year-old-murder-case/">बिहारः28 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को उम्रकैद
बढ़ गयी है खीरा व तरबूज की मांग
बढ़ती गरमी के साथ ही खीरा, ककड़ी और तरबूज की मांग बढ़ गयी है. शहर के हर एक चौक चौराहे खीरा, ककड़ी और तरबूज की दुकानें सज गयी है. शहर के पोस्ट आफिस व बालिका उच्च विद्यालय के पास काफी संख्या में खीरा, ककड़ी और तरबूजा बेचने वाले छोटे- बड़े व्यापारी बैठते हैं. बाजार में अभी खीरा 20 से 30 रुपये, ककड़ी 30 से 40 रुपये और तरबूजा 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे हैं. इसके अलावा सतू के शर्बत की भी डिमांड बढ़ गयी है. 20 से 25 रूपये प्रति गिलास सतू के शर्बत बिक रहे हैं.alt="" width="600" height="340" />
Leave a Comment