Search

 
 
 

लातेहार: मछली बिक्री शेड वीरान, सड़क पर बाजार

 
Ashish Tagore Latehar: लातेहार शहर के बाजारटांड़ में बाजार समिति कार्यालय के पास मछली बिक्री शेड का निर्माण किया गया था, ताकि मछली किसानों, विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों को किसी प्रकार की समस्या न हो. साल 2012-13 में इसका निर्माण बाजार समिति के द्वारा कराया गया था. जिसमे कुल तीन दुकानें बनायी गयी थी. लेकिन विडंबना यह है कि निर्माण के बाद भी इसे उपयोग में नहीं लाया जा रहा. आज तक इस शेड में मछलियां नहीं बेची गयी. साप्ताहिक हाट में मछलियां या तो सड़कों पर बिकती है या फिर बाजार समिति के द्वारा बनाये गये चहारदीवारी के अंदर खुले आसमान के नीचे बेची जाती है. जिससे मंगलवारीय साप्ताहिक हाट में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं जब इस मामले को लेकर बाजार समिति के अधिकारी व कर्मचारियों से बात की गई तो उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. जानकारी के मुताबिक तीनों दुकानों को किसी भी दुकानदार को आवंटित नहीं किया गया. वहीं दूसरी ओर मछली बेचने वाले व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक हाट के दिन जिस स्थान में मछली बिक्री शेड बनाया गया है. उसके सामने दूसरे दुकानदार अपनी दुकानें लगाते हैं, ऐसे में वहां मछली बेचने में काफी परेशानी होती है. वहीं सालों से मछली बिक्री शेड आवंटित नहीं करने से सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है. साथ ही उपयोग में नहीं आने के कारण उक्त बाजार शेड लगातार जर्जर हो रहा है. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumars-problems-increased-many-leaders-from-the-district-level-left-the-party/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, जिला स्तर से कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही