Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ का हुआ समापन

Latehar: बेतला नेशनल पार्क से पास केचकी पंचायत के कंचनपुर गांव में चल रहे महायज्ञ का समापन हो गया. पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया था. शुक्रवार को इसका समापन हुआ. पांच दिनों तक कंचनपुर समेत आसपास के गांवों में यज्ञ से भक्तिमय वातारण हो गया. श्रद्धालुओं ने महायज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की और अपने परिवार की सुख शांति की कामना की. पंडित रवि रंजन के सानिध्य में महायज्ञ संपन्न कराया गया. अनुष्ठान को सफल बनाने में जिबोध सिंह, सौदागर सिंह, गुलाब सिंह व विकास सिंह का सक्रिय योगदान रहा. यहां बता दें कि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने इस महायज्ञ का शुभारंभ किया था. इसे भी पढ़ें - रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-for-the-second-time-in-a-week-a-fire-broke-out-in-the-shop-of-the-church-complex/">रांचीः

एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार चर्च कॉम्पलेक्स की दुकान में लगी आग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही