Search

 
 
 

लातेहार: वाहनों में आगजनी, मुंशी की हत्या के आरोपी पांच नक्सली गिरफ्तार

 
 Latehar :  लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 30 अप्रैल को महुआडांड़ थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी और मुंशी की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार हुआ है. एसपी कुमार गौरव को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें सत्येंद्र यादव, सूरजभान यादव, कृष्ण यादव, राजेंद्र यादव और प्रसाद यादव शामिल हैं. सभी महुआडांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं. आज मंगलवार को लातेहार पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. गिरफ्तार  नक्सली मुंशी की हत्या तथा गाड़ियों को जलाने की घटना में माओवादी कमांडर कुंदन खरवार के साथ शामिल थे. एसपी ने किया था पुलिस टीम का गठन घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना में   वे लोग शामिल थे. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर लेवी के रूप में वसूले गए 52 हजार रुपयों के साथ नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया. गिरफ्तार नक्सलियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.  क्या है मामला 30 अप्रैल की रात को झारखंड और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव के पास बन रहे सड़क निर्माण कार्य के साइडिंग पर हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर दिया था. नक्सलियों ने यहां दो गाड़ियों में आग लगा दी थी. वहीं, मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें :CM">https://lagatar.in/cm-met-the-governor-gave-information-about-efforts-for-industrial-investment/">CM

ने राज्यपाल से की मुलाकात, औद्योगिक निवेश के प्रयासों की जानकारी दी 
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही