Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोग, सभी पर FIR

Latehar : विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. शमशाद आलम के निर्देश पर बिजली विभाग के द्वारा अनाधिकृत व अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड के मोरवाई गांव में सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस छापामारी में पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. मौके पर छापामारी टीम ने घरों से तार जब्त किये. जिन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गयी, उनमें दिनेश राम, लक्ष्मण राम, अक्षय कुमार, लीलू सिंह और मदन सिंह का नाम शामिल है. इन लोगों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसे लेकर बरवाडीह थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है. थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने बताया कि विभाग के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-minor-youth-missing-for-two-months-recovered-safely-from-bihar/">लातेहार

: दो माह से लापता नाबालिग लड़का बिहार से सकुशल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही