Search

 
 
 

लातेहार : डीसी-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, उपद्रवियों पर नजर

 
Latehar: मंगलवार को उपायुक्त गरिमा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के संयुक्त नेतृत्व में रामनवमी में विधि व्यवस्था संधारण को ले कर फ्लैग मार्च निकला. इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण एवं भाइचारे के माहौल में रामनवमी पर्व मनाने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च शहर के मुख्य पथ होते हुए समाहरणालय तक गयी. बता दें कि रामनवमी पूजा को ले कर जिला प्रशासन काफी सक्रिय है. रामनवमी को पूरे शहर में सीसीटीवी लगाये गये हैं. ड्रोन से भी असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी. पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं सांप्रदायिक सामग्रियां पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रख रही है. फ्लैग मार्च मे रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, नगर प्रशासक राजीव रंजन, गोपनीय शाखा के विशेष पदाधिकारी श्रेयांश कुमार व थाना प्रभारी पीके सिन्हा आदि मौजूद थे. गारू में सीओ संतोष कुमार व महुआडांड़ में अनुमंडल पदाधिकारी रतन सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिमांशु चंद्र मांझी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. इसे भी पढ़ें-रामनवमी">https://lagatar.in/liquor-will-not-be-sold-in-ranchi-on-april-17-on-the-occasion-of-ram-navami-order-issued/">रामनवमी

के अवसर पर 17 अप्रैल को रांची में नहीं बिकेगी शराब, आदेश जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही