Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : वन तस्कर व शिकारियों के खिलाफ वन विभाग ने चलाया अभियान

Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बेतला नेशनल पार्क समेत छिपादोहर वन क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्कर और शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग विशेष अभियान चला रहा है. पीटीआर के उत्तरी क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर पी. कांत जेना के निर्देश पर रेंजर शंकर पासवान के नेतृत्व में विशेष छापsमारी अभियान चलाया जा रहा है. पिछले एक सप्ताह में अभियान के दौरान चार वन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से भारी मात्रा में लकडि़यां जब्त की गई. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-two-criminals-arrested-with-brown-sugar-and-sent-to-jail/">देवघर

: ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चार वन तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार किये गये वन तस्करों में केड़ के पांडू सिंह, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चपरना गांव के सुजीत भुइंया, मनिका थाना क्षेत्र के रांकी कला के ब्रह्मदेव मिस्त्री और सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची गांव के रंजीत भुइयां का नाम शामिल है. जबकि रबदी के जमुना यादव फरार है. बेतला प्रक्षेत्र के वनपाल उमेश दुबे ने बताया कि जंगलों की अवैध कटाई की रोकथाम के लिए पिछले दो महीने से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. जलावनी लकड़ी लेने जाने वाले लोगों पर भी विभाग की कड़ी नजर है. सूचनाओं के अनुसार उनके द्वारा भी हरे पेड़ों को काट लिया जा रहा है. इसी प्रकार जंगलों मे हिरण या अन्य जानवरों का शिकार करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है. इसे भी पढ़ें :पीवीटीजी">https://lagatar.in/photo-of-children-of-primitive-tribe-changing-from-pvtg-school/">पीवीटीजी

पाठशाला से बदल रही आदिम जनजाति के बच्चों की तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही