Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : वन विभाग ने 30 बोरे अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किये

Latehar :  पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के डीएफओ प्रजेश कांत जेन्ना के निर्देश पर छिपादोहर पूर्वी रेंज में बीड़ी पत्ता तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कोयनारी बाईपास रोड के पास 30 बोरे अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किये गये. रेंजर नंद कुमार मेहता ने बताया कि डीएफओ को सूचना मिली थी कि पीटीआर क्षेत्र में बीड़ी पत्ते का अवैध भंडारण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी कर 30 बोरे अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किये गये. बताया कि अवैध बीड़ी पत्ता व्यवसाय के खिलाफ वन विभाग  लगातार छापामारी कर रही है. अब तक लगभग 80 बोरे बीड़ी पत्ता जब्त किये जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/canopy-je-accused-of-taking-money-15-thousand-transfer-from-pay-phone/">चंदवा

: जेई पर लगा रुपये लेने का आरोप, पे-फोन से 15 हजार ट्रांसफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही