Search

 
 
 

लातेहार : वन विभाग ने अवैध बीड़ी पत्ता को किया जब्त

 
Latehar : छिपादोहर थाना क्षेत्र के पूर्वी वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर नंद कुमार मेहता के नेतृत्व में अवैध बीड़ी पत्ता व्यवसाय को लेकर छापामारी की गई. इस छापामारी में 11 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता हेहेगडा के जंगलों से जब्त किया गया है. छिपादोहर वन क्षेत्र पलामू व्याघ्र परियोजना बफर जोन एरिया में अवैध बीड़ी पत्ता व्यवसाय करने की सूचना थी. इसी सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी की. रेंजर नंद कुमार मेहता व अन्य वनकर्मियों ने छापामारी की तो हेहेगढ़ा के एक जगह पर पाया कि तस्करों द्वारा जंगल से बीड़ी पत्ता तोड़ कर बोरे में भरकर बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है. मौके से 11 बोरी बीड़ी पत्ता जब्त किया गया है. अज्ञात लोगों पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इससे पूर्व छिपादोहर पूर्वी रेंजर द्वारा मंगलवार को 10 बोरा बीड़ी पत्ता जब्त किया गया था. प्रभारी रेंजर नंद कुमार मेहता ने कहा कि अवैध बीड़ी पत्ता तुड़ाई करने वाले पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी जारी रहेगी. वन विभाग की लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाई से अवैध बीड़ी पत्ता का कारोबार करने वाले माफियाओं में हड़कंप है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dc-sp-paid-tribute-to-lord-birsa-munda/">लातेहार

: पुण्यतिथि पर याद किये गये धरती आबा, डीसी-एसपी ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही