Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : वन विभाग ने जब्त किया ट्रैक्टर, छुड़ा ले गये बालू माफिया

Advertisement
Advertisement
Latehar: जिले के पूर्वी वन क्षेत्र गारू से अवैध बालू ढुलाई की सूचना पर बुधवार को वन कर्मियों ने एक बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा. ट्रैक्टर गारू निवासी पारा शिक्षक रमेश प्रसाद गुप्ता का बताया जाता है. सूचना मिली थी कि उक्त ट्रैक्टर से प्रतिदिन अवैध बालू की ढ़ुलाई की जाती है. बुधवार को सुबह तकरीबन नौ बजे उक्त ट्रैक्टर बालू लाद कर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की ओर से आ रहा था. सूचना पर प्रभारी वनपाल रंजय कुमार और वनरक्षी रोहित कुमार ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया. बताया जाता है कि पारा शिक्षक रमेश कुमार गुप्ता और दिलीप कुमार ने बलपूर्वक ट्रैक्टर पर चढ़ गये और ट्रैक्टर को ले जाने लगे. उन्होंने ट्रैक्टर में लदे बालू को वहां गिरा दिया और टैक्टर ले कर चले गये. पूछे जाने पर रेंजर उमेश कुमार दुबे ने घटना की पुष्टि की और बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-action-against-policemen-who-beat-up-the-youth/">जमशेदपुर

: युवक की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही