Search

 
 
 

लातेहार: वन विभाग की टीम ने मारा छापा, हाथी दांत बरामद

 
Latehar: वन विभाग की टीम ने पलामू टाइगर रिज़र्व में छापेमारी कर हाथी दांत बरामद किया. टीम ने बारेसांढ़ प्रक्षेत्र के लाटू जंगल में छापेमारी कर दांत बरामद किया. गुप्त सुचना के आधार पर वनपाल परमजीत तिवारी ने जंगल में सर्च अभियान चलाया था. चार पांच घंटे की छापेमारी के बाद जंगल में टीम को दो व्यक्ति नजर आए. वन विभाग की टीम को देखकर दोनों एक हाथी के दांत को फेंककर भागने लगे. टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन घने वन का लाभ उठाकर वे भागने में सफल रहे. वनपाल परमजीत तिवारी ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि हाथी के दांत का वज़न तीन सौ ग्राम व लंबाई एक फीट है. इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही