Search

 
 
 

लातेहार: वन विभाग की टीम ने मारा छापा, तीन ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

 
Arjun Viswakarma Latehar: पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत दक्षिणी वन प्रमंडल के बारेसाढ़ वन क्षेत्र में वन विभाग ने तीन ट्रैक्टर लकड़ी जब्त किया. रेंजर तरूण कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी अभियान चलाकर लकड़ी जब्त किया गया. छापेमारी टीम ने पीएफ पहाड़कोचा से तीन ट्रैक्टर लकड़ी जब्त किया. इसकी कीमती करीब 50 हजार रुपए आंकी गयी है. इस संबंध मे चार लोगों पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. रेंजर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़कोचा पीएफ जंगल से अवैध लकड़ी लाकर ईंट भट्ठे में भंडारण किया गया है. सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम गठित की गयी. टीम ने पहाड़कोचा में छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर लकड़ी का बोटा जब्त किया. इसे भी पढ़ें- मोदी,">https://lagatar.in/yogi-met-modi-shah-rajnath-received-congratulations-invited/">मोदी,

शाह, राजनाथ से मिले योगी, मिली बधाई, दिया न्योता          

चार पर प्राथमिकी दर्ज

उन्होंने बताया कि डीएफओ को सूचना मिली थी कि संतोष यादव, मुन्ना सिंह और अलविनुस लकड़ा एवं सुनील प्रसाद अवैध रूप से लकड़ी काट कर ईंट भट्ठा फूंकने के लिए भंडारण किया है. इसके आधार पर छापेमारी की गयी और लकड़ी का बोटा जब्त किया. वनकर्मियों द्वारा छापेमारी होते देख इसमें संलिप्त सभी लोग फरार हो गये. इस संबंध में उक्त चारों पर बारेसाढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है. अभियान मे काफी संख्या में बारेसाढ़ के वनकर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-    कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-shashi-tharoor-told-pm-modi-a-dynamic-person-gave-credit-for-the-victory-of-4-states/">कांग्रेस

नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी को बताय़ा डायनामिक व्यक्ति, 4 राज्य़ों की जीत का दिया क्रेडिट       
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही