Search

 
 
 

लातेहार: वन अधिकार मंच ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

 
Latehar: वन अधिकार मंच ने डीसी लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. जानकारी के अनुसार जेम्स हेरेंज के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि मनिका वन क्षेत्र के गेरुआ और लंका टोला में वन अधिकार कानून का हनन हो रहा है. दोनों गांव के सीमा के अंदर वन क्षेत्र में बिना ग्रामसभा की अनुमति के ही वन विभाग द्वारा वनरोपण का कार्य किया जा रहा है. यहां तक कि जेसीबी मशीन द्वारा ट्रेंच काटे जा रहे हैं. जब ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से उसका विरोध करते हैं, तो ग्रामीणों को धमकाया जाता है और नक्सलियों से फोन कराकर ग्रामीणों को डराया जाता है. दोनों गांव के लोगों ने व्यक्तिगत सामुदायिक वन अधिकारों के लिए दावा किया है. जो अभी तक विचाराधीन है. इस क्षेत्र में कार्य कराना कहीं से उचित नहीं है. राज्य सरकार नक्सली का सफाया करने का दावा करती तो दूसरी ओर वन विभाग वन आश्रय समुदाय के हक अधिकार को कुचलने के लिए नक्सलियों की मदद ले रही है. आवेदन सौंपने वालों सेल्सटीन कुजूर, जितेंद्र सिंह, शीला देवी, भूखन सिंह समेत कई लोगों के नाम हैं. इसे भी पढ़ें –  दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-poster-war-between-aap-and-bjp-electoral-hindu-vs-electoral-muslim/">दिल्ली

विधानसभा चुनाव : आप और भाजपा में पोस्टर वॉर, चुनावी हिंदू बनाम चुनावी मुसलमान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही