Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : वन श्रमिकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा – नियमितीकरण में क्यों हो रही देरी

Latehar: व्याघ्र परियोजना, मेदिनीनगर वन क्षेत्र में 10 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले दैनिक वेतनभोगी वन श्रमिकों ने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को एक मांग पत्र सौंपा. संघ के महामंत्री मोमिन अंसारी के नेतृत्व में वन श्रमिकों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक के मंगरा स्थित आवास पहुंचा और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में 10 वर्षों की सेवा पूरी कर लेने वाले वन श्रमिकों को नियमित करने की मांग की गयी है. विधायक ने वन श्रमिकों को उनकी मांगों को मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रालय तक पहुंचाने की बात कही. प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले वन श्रमिक संघ के माध्यम से सेवा नियमितकरण की मांग को लेकर न्यायालय के शरण में गये थे. सेवा नियमित नियमावली 2015 के आलोक में झारखंड उच्च न्यायालय, रांची ने यूनियन की याचिका संख्या 2404/2010 दिनांक 18/10/2016 में आदेश पारित कर 10 वर्ष सेवा पूरी करने वाले सभी कर्मियों को सेवा नियमित करने का आदेश दिया था. उक्त आदेश के विरुद्ध प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने झारखंड उच्च न्यायालय में एलपीए संख्या 305/2017 दायर कर आदेश को चुनौती दिया था. जिसे 12 .01. 2023 को उच्च न्यायालय के द्वारा खारिज कर दिया गया था. इससे वन श्रमिकों के नियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है. इसके बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - महंगाई">https://lagatar.in/people-suffering-from-inflation-and-unemployment-are-ready-for-change-in-tripura-bandhu-tirkey/">महंगाई

व बेरोजगारी से त्रस्त जनता त्रिपुरा में बदलाव के लिए तैयार : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही