Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 32 सदस्यीय सद्भावना समिति का गठन, राजेंद्र अध्यक्ष और शब्बीर महासचिव बने

Balumath : शहर के होटल प्रतीक्षा के सभागार में हाजी मोतीउर रहमान की अध्यक्षता में बालूमाथ के दो प्रमुख समुदायों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आपसी सद्भावना और भाइचारा बढ़ाने पर चर्चा की गयी. हर परस्थिति में सामाजिक सौहार्द को कायम रखने का संकल्प लिया गया. बैठक में आगामी छह मार्च को समिति के बैनर तले होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद सर्वसम्मति से 32 सदस्यीय बालूमाथ सद्भावना समिति का गठन किया गया. समिति का अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व महासचिव मो शब्बीर को बनाया गया. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-woman-scorched-while-cooking-referred-to-rims/">कोडरमा

: खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला, रिम्स रेफर)

बैठक में 20 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन

सद्भावना समिति का उपाध्यक्ष हाजी मोतीउर रहमान, संजीव कुमार सिन्हा, मुजम्मिल हुसैन और शैलेश कुमार सिंह को चुना गया. वहीं उपेंद्र यादव, हाजी जियाउल्ला, रामकुमार गुप्ता और जैनुल अंसारी को सचिव बनाया गया. वहीं कृष्णा यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा 20 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. सद्भावना समिति के नव चयनित अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि बालूमाथ हिंदू- मुस्लिम एकता का मिशाल रहा है. आगे भी यह कायम रहेगा. घुलमिल कर रहने का बालूमाथ का इतिहास रहा है. समिति इस इतिहास को पुर्नजीवित करने का प्रयास करेगी. मौके पर बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, कमरुल आरफी, सुनील पांडेय, निखिल अग्रवाल, पंचानंद पांडेय, मो शाहनवाज, रवि रजक, मो सईद व अब्दुल मनान कुरैशी समेत कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-teachers-indecent-act-embarrassed-apologized-on-complaint-of-girl-students/">पलामू

: शिक्षक की अश्लील हरकत ने किया शर्मसार, छात्राओं की शिकायत पर मांगी माफी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही