Search

लातेहार : अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वय समिति का गठन

Latehar :  गायत्री प्रज्ञा कुंज, चंदनडीह लातेहार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता लव कुमार तिवारी ने की. इस दौरान अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वय समिति का गठन किया गया. दिलेश्वर यादव को प्रखंड समन्वय बनाया गया. जबकि युवा समन्वयक प्रकाश गुप्ता और युवा उप समन्वयक संजीव कुमार व नारायण सोनी को बनाया गया. मौके पर दिलेश्वर यादव ने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश घर-घर हवन कराना और भारतीय ज्ञान परीक्षा लेना है. उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जायेगा. इस कार्य के लिए संगठन बनाया गया है. गोष्ठी में दिलेश्वर यादव, कौशल शर्मा, प्रकाश गुप्ता, सन्दीप प्रसाद, सुनील कुमार, वीरेंद्र प्रसाद,नारायण सोनी एवं अन्य ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp