Search

 
 
 

लातेहारः पूर्व सीएम रघुवर दास व सासंद कालीचरण का हुआ भव्य स्वागत

 
Latehar : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व चतरा सासंद कालीचरण सिंह मंगलवार को पलामू से रांची जाने के क्रम में कुछ देर के लिए लातेहार के होटवाग में रुके. यहां मां वैष्णवी फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओ का कुशलक्षेम पूछा. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है. आप सबो की बदौलत झारखंड मे पुनः भाजपा की सरकार बनानी है. सासंद कालीचरण सिंह ने कहा कि वे कार्यकर्ताओ के हर सुख दुख मे साथ हैं. कार्यकर्ता किसी भी समस्‍या के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. उन्‍होने केद्र सरकार की जन कल्‍याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की.  मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंहा, नीलम देवी, गोविंद प्रसाद, अमलेश सिंह, रघुवीर यादव, मंटू प्रसाद, परशुराम लोहरा, मुकेश पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, बंशी यादव, सतेंद्र यादव, डॉ विनोद यादव, रामधनी यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, ईश्वरी सिंह, संतोष यादव, मनदीप प्रसाद, गणेश सिंह, नेपाल यादव, अवधेश चंद्रवंशी, ठाकुर दयाल यादव, प्रद्युमन यादव, सुजीत यादव, सूर्यदेव सिंह, महेंद्र सिंह, तेतर सिंह व प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही