Balumath (Latehar): आगामी तीन अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम रघुवर दास बालुमाथ आयेंगे. रघुवर दास बालूमाथ के बालू ग्राम में आयोजित एक चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारी और रूपरेखा तैयार करने के लिए पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रकाश राम की अध्यक्षता में शहर के प्रतीक्षा होटल में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दायित्वों का बंटवारा किया गया. चौपाल कार्यक्रम में बालूमाथ समेत अन्य प्रखंडों के भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं से भाग लेने की अपील की गयी. सभी पंचायत अध्यक्षों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को इस चौपाल कार्यक्रम में शामिल करने की बात कही गयी. पूर्व सीएम का भव्य तरीके से स्वागत करने की योजना बनायी गयी. बैठक में भाजपा युवा नेता रवि सिंह, कृष्णा यादव, रविंद्र प्रसाद गुप्ता व राजेंद्र उरांव समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - गोरैया">https://lagatar.in/clouds-of-crisis-over-the-existence-of-gauraiya-shubham-sandesh-launched-a-conservation-campaign/">गोरैया
के अस्तित्व पर छाए संकट के बादल, ‘शुभम संदेश’ ने चलाई संरक्षण की मुहिम [wpse_comments_template]
लातेहार : 3 अप्रैल को बालूमाथ आयेंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, तैयारियों में जुटे भाजपाई

Leave a Comment