Search

 
 
 

लातेहार : पूर्व डीसी राजीव कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की

 
राजीव कुमार ने कहा- शुभचिंत्तक व मित्रों से आत्मीय संबंध आजीवन बना रहेगा Latehar: लातेहार के पूर्व डीसी राजीव कुमार ने चतरा लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. बता दें कि इससे पहले राजीव कुमार ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया था. उन्होंने चंदवा, लातेहार और गारू समेत लोकसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति भी बना रहे थे. लेकिन अब उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. राजीव कुमार अपने मन की बात साझा करते हुए कहा कि प्रचंड गर्मी और व्यस्तता होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों ने समय निकाल कर उनके साथ चतरा लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया. मुझसे जुड़े रहे और अपना समर्थन दिया. इसके लिए वे सदा शुक्रगुजार रहेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों से मिले प्यार व मुहब्बत से वे काफी भावुक हैं. चतरा लोकसभा क्षेत्र के सभी शुभचिंत्तकों और मित्रों से उनका आजीवन आत्मीय संबंध रहेगा. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-shock-to-nda-the-only-muslim-mp-qaiser-joins-rjd-tejashwi-hands-over-the-lantern/">बिहारः

NDA को झटका, इकलौते मुस्लिम सांसद कैसर ने थामा आरजेडी का दामन, तेजस्वी की तारीफ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही