Search

लातेहार : प्रेम प्रसंग में पूर्व माओवादी सब जोनल कमांडर के बेटे की हुई हत्या

Latehar: गत तीन मई को हेरहंज थाना क्षेत्र के बिदिर गांव में पूर्व माओवादी सब जोनल कमांडर बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी के पुत्र सकलदीप गंझू का शव कुआं से बरामद किया गया था. प्रथम दृष्टतया प्रतीत हो रहा था कि हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है. शव बरामद होने के बाद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है. पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में फूलदेव भुइयां (बिदिर, हेरहंज) व पिंटू भुइयां (हेबना, बालूमाथ) शामिल हैं. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हेरहंज पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी. इसे भी पढ़ें :लारा">https://lagatar.in/one-of-the-six-friends-who-came-to-celebrate-birthday-on-the-banks-of-lara-river-drowned-relatives-accused-of-killing/">लारा

नदी तट पर जन्मदिन मनाने आए छह दोस्तों में एक डूबा, परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्होने बताया कि एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान में पता चला कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. टीम ने छापामारी कर एक नाबालिग किशोरी को निरुद्ध कर इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लुंगी, पेचकस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :बिरनी">https://lagatar.in/birni-8-including-three-women-injured-in-fight-over-land-dispute/">बिरनी

: जमीन विवाद को लेकर मारपीट में तीन महिला सहित 8 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp