Search

 
 
 

लातेहारः एयर एंबुलेंस क्रैश में मृत पायलट के घर पहुंचे पूर्व मंत्री, परिजनों को दी सांत्वना

राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम विवेक भगत के पैतृक आवास पहुंचे और उनके पिता व अन्य परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने घटना पर शोक प्रकट करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
 

Latehar : रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार की रात चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातू जंगल में क्रैश हो गई थी.  इस दुर्घटना में पायलट कैप्टकन विवेक भगत (26) समेत सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी. विवेक भगत मूलत: लातेहार जिले की आरागुंडी पंचायत के पांडुका गांव के रहने वाले थे.


घटना की जानकारी मिलने पर राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम विवेक भगत के पैतृक आवास पहुंचे और उनके पिता व अन्य परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने घटना पर शोक प्रकट करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. ज्ञात हो कि विवेक भगत की प्रारंभिक शिक्षा रांची के सेंय थॉमस स्कूल से हुई थी. उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग पहले कानपुर में ली, फिर दो महीने के लिए साउथ अफ्रीका में जाकर प्रशिक्षण पूरा किया. उन्होंने वर्ष 2022 में रेड बर्ड प्राइवेट कंपनी जॉइन किया. छह माह पहले ही कैप्टन के पद पर उनका प्रमोशन हुआ था.


परिजनों ने बताया कि उनके बचपन के दोस्त उदय नारायण की रांची में सगाई होने वाली है और उसमें हिस्सा लेने के लिए विवेक 27 फरवरी को रांची स्थित आवास पर आने वाले थे. विवेक के पिता देवसहाय भगत ग्रामीण कार्य विभाग, चतरा के कार्यपालक अभियंता हैं. चाचा अनिल भगत रेलवे में इंजीनियर हैं, जबकि विनोद भगत खूंटी में टीचर हैं और प्रदीप भगत भुरकुंडा में माइनिंग इंजीनियर हैं. विवेक की छोटी बहन अनु अभिलाषा भगत त्रिपुरा में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है. मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही