Search

 
 
 

लातेहार : पूर्व विधायक ने चलाया लाभार्थी जनसंपर्क अभियान

 
Barwadih, Latehar:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बूथ नंबर 24 पर मंडल भाजपा ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की. पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह ने इसका शुभारंभ किया. लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जाना गया. लाभुकों के बीच जाकर योजनाओं का लाभ और अनुभव को जानने का प्रयास किया गया. पूर्व विधायक ने एक बार फिर मोदी सरकार और 400 पार के नारे लगाकर लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस मौके पर संसद के प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, मनरेगा सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह यादव, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, खुरा मुखिया जितेंद्र सिंह, अभियान के संयोजक उपेंद्र प्रसाद (ओपी), नारी शक्ति वंदन अभियान की संयोजक रूपाली सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री मनोज प्रसाद, प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, महामंत्री हेमंत कश्यप, दिलीप पासवान, सतीश यादव, मनोज सिंह चेरो, कमलेश यादव, मनोज यादव, विकास कुमार गुप्ता, लोकनाथ राम, सुधीर सिंह समेत काफी सख्या में आमलोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-march-on-saturday-demanding-elections-through-ballot-paper/">रांचीः

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर मार्च शनिवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही