Search

 
 
 

लातेहारः पूर्व पीसीसीएफ ने अधिवक्ता सुनील कुमार को भेंट की पुस्तक

पूर्व पीसीसीएफ अजय कुमार मिश्र ने कहा कि वे डॉ विद्यार्थी द्वारा किए जा रहे चक्रीय विकास कार्यक्रम के तहत बरवाडीह प्रखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं.
 

Latehar : पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) अजय कुमार मिश्र (भाप्रसे) व चक्रीय विकास प्रकृति विश्वविद्यालय तोलरा रेहला के प्रोफेसर डॉ अरुण विद्यार्थी ने लातेहार के वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार से मुलाकात की. उन्होंने  प्रो. डॉ अरुण विद्यार्थी द्वारा लिखित पुस्तक कोविड 19 महामारी स्मारिका 2020-21 अधिवक्ता को भेंट की. मिश्र ने बताया कि वे डॉ विद्यार्थी द्वारा किए जा रहे चक्रीय विकास कार्यक्रम के तहत बरवाडीह प्रखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं. इस दौरान पौधों का वितरण किया जाएगा.

मालूम हो कि डॉ विद्यार्थी लंबे समय से चक्रीय विकास से जुड़े हुए हैं. उनके प्रयास से झारखंड में चक्रीय विकास के तहत पर्यावरण संरक्षण के कार्य संचालित हुए हैं. अधिवक्ता कुमार ने पूर्व पीसीसीएफ मिश्रा व डॉ विद्यार्थी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चक्रीय विकास का कार्यक्रम सराहनीय है. इससे पलामू के हजारों किसान परिवारों को लाभ मिला है. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह नई पहल की शुरुआत है. मौके पर एसटीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी भी मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही