Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने के मामले में चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र की है. बरवाडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि 21 जून को थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां अपने दोस्त के घर कपड़ा पहुंचाने गढ़वा गई थी. जहां दोनों रेलवे स्टेशन के बाहर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी. तभी उन्हें अकेला पाकर ऑटो चालकों ने उन्हें जबरदस्ती अपने ऑटो में बैठा लिया और एक सुनसान स्थान पर ले गये. यहां उन्होंने इन दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

परिजनों ने बरवाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया

इधर, कई दिनों के बाद भी जब दोनों लड़कियां घर नहीं लौटी तो परिजनों ने 29 जून को बरवाडीह थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया. एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में दोनों नाबालिग लड़कियों को गढ़वा जिला से बरामद किया गया. पूछताछ में दोनों ने उनके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी.  

गिरफ्तार किये गये चार आरोपी

दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर लड़कियों की निशानदेही पर बरवाडीह थाना प्रभारी श्री निवास सिंह व उसकी पुलिस टीम ने छापामारी कर इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रितिक नवरंग, अजय कुमार केसरी, आशीष कुमार और कुणाल कुमार गुप्ता शामिल है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार रितिक नवरंग का आपराधिक इतिहास रहा है. वह जालंधर पंजाब में आर्म्स एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है. जबकि अजय केसरी भू- माफियाओं के साथ कई अवैध कारोबार में भी संलिप्त है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.  

छापामारी में ये पुलिस अधिकारी थे शामिल

छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर राहुल मेहता, महिला पुलिस अवर निरीक्षक संध्या सिन्हा व सेट- 45 के जवान शामिल थे.  

मोबाइल व बाइक बरामद

पुलिस ने इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में प्रयुक्त किये गये 4 एंड्राइड मोबाइल व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें: रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ed-summons-journalist-who-demanded-money-in-the-name-of-ed-officials/">रांचीः

ED अधिकारियों के नाम पर पैसे मांगने वाले पत्रकार को ईडी का समन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही