Search

 
 
 

लातेहार : वाहन जांच के दौरान वसूला गया चार लाख का जुर्माना

 
Latehar : लातेहार में एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. शहर में चलाये गये चेकिंग अभियान में कुल 600 वाहनों की जांच की गयी. जिसमे 285 वाहनों से ऑफलाइन चालान काटा गया और 2,57,500 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. जबकि 32 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया और कुल 1,47,000 रूपये की वसूली की गयी. यानि 317 वाहनों से 4,04,500 वसूले गये. जिसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि वाहन जांच के लिए कुल पांच चेक पोस्ट बनाये गये थे. एनएच-75 पर फेमिली ट्री होटल के पास, थाना चौक, चटनाही चौक, मोंगर मोड़ व जुबली रोड में होटल कार्निवल्स के पास चेकपोस्ट बनाये गये थे. थाना प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. सात ही कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें: आरडीडीई">https://lagatar.in/rdde-ordered-to-end-the-deputation-of-ichaks-accountant/">आरडीडीई

ने इचाक के लेखापाल का प्रतिनियोजन समाप्त करने का दिया आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही