Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आगजनी मामले में जेपीसी का सरगना समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Latehar:  जेपीसी के उग्रवादियों ने गत 16 जनवरी को चंदवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्यस्थल पर आगजनी की थी. पुलिस ने इस घटना में शामिल संगठन का सरगना व मास्टर मांइंड समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी अंजनी अंजन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इन उग्रवादियों में सरगना अनुज कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, राम सुंदर यादव उर्फ भुटन यादव, (दोनों पुरुषोत्तमपुर, पांकी), कन्हाई मिस्त्री व बेलास कुमार (दोनों करार, पांकी, पलामू) का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-slaps-another-case-against-news11-owner-arup-chatterjee/">धनबाद:

न्यूज11 के मालिक अरूप चटर्जी पर पुलिस ने ठोंका एक और मुकदमा

उग्रवादियों के पास से हथियार बरामद

इन उग्रवादियों के पास से पुलिस ने लोडेड दो देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली एवं दो मोबाइल बरामद किया है. जेपीसी के उग्रवादी चंदवा थाना क्षेत्र मे लगातार ठेकेदार, कोयला व्यवसायी व ईट भट्ठा व्यवसायियों को धमकी दे कर लेवी की वसूली करते थे. शुक्रवार को सूचना मिली थी कि जेपीसी के उग्रवादी चंदवा के माल्हन गांव के समीप थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्यस्थल में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हो रहे हैं. सूचना की सत्यापन के बाद पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम ने उक्त चिन्हित स्थल पर छापेमारी की. पुलिस को देख कर ये सभी भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर चारों को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें:बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-inaugurated-illegal-liquor-trader-murder-case-three-arrested/">बोकारो

: अवैध शराब कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार  

चार बार घटनाओं को दे चुके थे अंजाम- एसपी

एसपी ने बताया कि चारों उग्रवादियों ने इससे पहले भी थर्ड रेलवे लाइन में चार बार घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. छापेमारी अभियान में चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जमील अंसारी, नारायण यादव, सुनील टुटी, विश्वजीत तिवारी, रूपलालू प्रसाद, कैलाश मंडल, मिथिलेश कुमार व सैट- 202 व हेरहंज थाना के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही