Search

 
 
 

लातेहार : बेतला में दिखा चार बाघ, वन विभाग उत्साहित

 
Ashish Tagore Latehar: बेतला में आने वाले सैलानियों के लिए एक और खुशखबरी है. पीटीआर के बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र में एक बाघ और देखा गया है. पिछले एक साल में पलामू व्याघ्र परियोजना (पीटीआर) में चार बाघ देखे गये हैं. पिछले साल मार्च के माह मे पीटीआर में एक बाघ देखा गया था. उसके बाद नवंबर माह में दो बाघ देखे गये. अब मार्च के महीने में फिर से एक बार बाघ देखे जाने का दावा वन विभाग ने की है. पीटीआर क्षेत्र में लगाये गये कैमरा ट्रैप में इस बाघ की तस्वीर कैद हुई है. बाघ देखने से एकदम स्वस्थ्य है और पिछली बार देखे गये बाघों से अलग है. यह बाघ उसी इलाके में देखा गया हैँ जहां नवंबर के माह में बाघ देखे गये थे. चौथा बाघ देखे जाने से वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी खासे उत्साहित हैं. इसे भी पढ़ें-अपराधियों-नक्सलियों">https://lagatar.in/take-action-against-criminals-naxalites-ig/">अपराधियों-नक्सलियों

के खिलाफ करें कार्रवाई : आईजी

नजर रखने के लिए 50 कैमरे लगाये गये हैं

पीटीआर वन क्षेत्र 1129 वर्ग किलोमीटर में है और इसमें बाघों एवं अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 50 से अधिक कैमरे लगाये गये हैं. इन्ही कैमरों में से एक मे उक्त बाघ की तस्वीर कैद हुई है. इन कैमरों में पूर्व में पाये गये तीन बाघ की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. उनके द्वारा जंगल में शिकार करने की तस्वीरें भी कैमरों में कैद की गयी है. विशेषज्ञों ने बताया कि बेतला में अभी तक जितने भी बाघ देखे गये हैं, सभी नर हैं और शायद वे मादा की तलाश में जंगल में भटक रहे हैं. अभी तक अपना स्थायी निवास नहीं बना पाये हैं. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीटीआर में बाघों के स्थायी प्रवास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

कब-कब देखे गये बाघ

आज से दो साल पहले तक कहा जाता था कि बेतला या पीटीआर में बाघों कें संरक्षण के नाम पर लाखों रूपया पानी की तरह बहाया जा रहा है, लेकिन इसका फलाफल शून्य है. लेकिन विगत एक सालों में पीटीआर में बाघों की चहलकदमी ने सभी मिथक तोड़ दिये हैं. पिछले वर्ष सबसे पहले मार्च के महीने में पीटीआर के कूटकू वन प्रक्षेत्र में बाघ को देखा गया था. इसके बाद नवंबर में गारू वन प्रक्षेत्र में बाघ देखा गया. तीसरी बार भी नवंबर के माह में ही बेतला नेशनल पार्क में बाघ देखा गया. बेतला आये कोलकाता के पर्यटको ने उसकी तस्वीर कैमरे में कैद की थी. चौथी बार भी बेतला नेशनल पार्क में ही बाघ देखा गया है. इसे भी पढ़ें-सिर्फ">https://lagatar.in/give-just-one-chance-you-will-change-the-scenario-of-jharkhand-jairam-mahto/">सिर्फ

एक बार मौका दें, बदल देंगे झारखंड का परिदृश्य : जयराम महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही